शुभ मुहूर्त, राहुकाल व व्रत जानकारी
♈ दिनांक – 21 अप्रैल 2025
♉ दिन – सोमवार
♊ विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
♋ शक संवत -1947
♌ अयन – उत्तरायण
♍ ऋतु – सायन ग्रीष्म ॠतु
♎ मास – वैशाख (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)
♏ पक्ष – कृष्ण
♐ तिथि – अष्टमी शाम 06:58 तक तत्पश्चात नवमी
♑ नक्षत्र – उत्तराषाढा दोपहर 12:37 तक तत्पश्चात श्रवण
♒ योग – साध्य रात्रि 11:00 तक तत्पश्चात शुभ
♓ राहुकाल -प्रातः 07:14 से 08:51 बजे तक
🌞 सूर्योदय -05:37
🌚 सूर्यास्त -18:34
❌ दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
🛕 व्रत पर्व विवरण-
💥 विशेष- अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🛕 शिवलिंग के दर्शन हेतु
🚩 शिवलिंग पर दूध, जल चढाने जाना हो तो हमेशा सुबह खाली पेट जाना चाहिए | जो जाते हो वो इस बात का ध्यान रखे | चाय – नाश्ता न करके जाए |
🛕 कलह, धन-हानि व रोग-बाधा से परेशान हों तो
🏡 घर में कलहपूर्ण वातावरण, धन-हानि एवं रोग-बाधा से परेशानी होती हो तो आप अपने घर में मोरपंख कि झाड़ू या मोरपंख पूजा-स्थल में रखें |
➡️ नित्य नियम के बाद मन-ही-मन भगवन्नाम का जप करते हुए इस पंख या झाड़ू को प्रत्येक कमरे में एवं रोग-पीड़ित के चारों तरफ गोल-गोल घुमाये |
➡️ कुछ देर ‘ॐकार ‘ का कीर्तन करें-करायें | ऐसा करने से समस्त प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है तथा ऊपरी एवं बुरी शक्तियों का प्रभाव भी दूर हो जाता है |
🛕 आम के आम, गुठलियों के दाम
आम की गुठली को तोड़कर उसमें निकली गिरी को टुकड़े करके नमक में सेक ले 100 ग्राम लेने से साल भर B12 की कमी नही होगी।
🕉️🛕🚩 डॉ० बिपिन पाण्डेय, सहा० आचार्य ,ज्योतिर्विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय 📱8756444444
Tags: #21April2025, #HinduCalendar, #Panchang2025, #RahuKaalToday